Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 29, 2023

सड़क निर्माण बना राहगीरों के लिए मुसीबत,सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति से लोगों में भारी आक्रोश

 सड़क निर्माण बना राहगीरों के लिए मुसीबत,सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति से लोगों में भारी आक्रोश



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर जिले कोटा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्तीबहरा के भेलवाटीकर मे सड़क निर्माण कार्य कछुवे के चाल में जारी है।जिसमे चारपहिया वाहन,दो पहिया एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।बरसात के सीजन में रोड जैसी व्यस्त सड़क पर भी यह हाल देखने को मिल रहा है। जिम्मेदार विभाग इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।


सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं।अब बरसात का सीजन होने के कारण इन गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।सड़क की इस स्थिति से नागरिक खासे नाराज हैं। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है। गांव-गांव में आवागमन के लिए सड़कें बनाई जा रहीं हैं।और अब ये जनता के लिए परेशानी का सबब बनकर आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित करते रहती हैं।

मजबूरी में जनता उन बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डाल कर यात्रा करने को मजबूर है बेलगहना फारेस्ट नर्सरी से मिट्ठू नवागांव को जोडऩे वाली सड़क काफी इंतजार के बाद निर्माण चालू हुवा है जो कि स्लो मोशन कछुवे के चाल में निर्माण कार्य चालू है।सड़क निर्माण एजेंसी ने जगह जगह मुरुम को सड़क पर ही छोड़ दिया है जिससे राहगीरो को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

ग्रामीण दीपक पाण्डेय ने बताया कि बताया कि बस्ती से लेकर आगे मोड़ सड़क पर मुरुम डाल कर छोड़ दिया गया है आने जाने मे दिक्कते हो रही है


 वहीं वकील राजेश तिवारी ने बताया कि तहसील के कार्य से बेलगहना कोटा बिलासपुर रोजाना आना जाना रहता है काफी मांग के बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ सड़क की हालत यह है कि कई स्थानों पर सड़क है या नहीं,इसका पता ही नहीं चलता। जिसे आवागमन बाधित हो रही है।सड़क पर गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।


जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बार-बार मांग के बाद सड़क की स्वीकृति के अथक प्रयास से सरकार ने दे तो दी, पर सड़क की दशा और बद से बदतर है ठेकेदार की लापरवाही कारण सड़क पर जगह जगह मुरुम को डाल कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad