Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 29, 2023

पुराना रेस्ट हाउस बेमेतरा में ईद-उल-अजहा बकरीद त्यौहार एवं सावन पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनाने की गई अपील

 पुराना रेस्ट हाउस बेमेतरा में ईद-उल-अजहा बकरीद त्यौहार एवं सावन पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक



  पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनाने की गई अपील


    रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  पी.एस.एल्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार आज 28 जून दिन बुधवार को पुराना रेस्ट हाउस बेमेतरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार एवं सावन पर्व को लेकर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में SDM बेमेतरा सुरूचि सिंह (भा.प्र.से.)  एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) की अध्यक्षता में समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। एसडीएम एवं एएसपी ने कहा कि सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बेमेतरा जिले की गौरवशाली परम्परा रही है, हमें इसे आगे भी कायम रखना है जिसपर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी। बैठक में समाज प्रमुख के द्वारा बताया गया कि बाजार पारा मस्जिद से प्रातः 8 बजे जुलूस निकालकर सिग्नल चौक होते हुए मोहभट्ठा रोड ईदगाह जाएंगें, जहां नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद जय स्तंभ चौक होते हुए जुलूस बाजार पारा मस्जिद आयेगी। सावन पर्व में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई तथा लोगों से यह अपील किया गया है कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार एवं सावन का पर्व शांति सौहार्द्र एवं आपसी भाई चारा के साथ मनायें एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इस बैठक में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, प्रशिक्षु डीएसपी  बृजकिशोर यादव, थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा एवं जिला बेमेतरा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  बंशी पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सैय्यद कौसर अली, सय्यद गुलजार अली, समीर सरीफ वाहीद रवानी, जहीर खान, सरफराज नियाजी अध्यक्ष मुसलिम समाज रांका सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad