Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 29, 2023

जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया गया एक दिवसीय महाअभियान महाअभियान अंतर्गत जिले में 4193 से अधिक लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया गया सघन अभियान जिले के सभी राशन कार्ड दुकानों, पंचायतों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया गया शिविर

 सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन

जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया गया एक दिवसीय महाअभियान



महाअभियान अंतर्गत जिले में 4193 से अधिक लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड


शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया गया सघन अभियान


जिले के सभी राशन कार्ड दुकानों, पंचायतों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया गया शिविर

राजनांदगांव 28 जून 2023। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए जिले में एक दिवसीय महाअभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत सभी राशन कार्ड दुकानों, ग्राम पंचायतों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। महाअभियान अंतर्गत जिले में 4 हजार 193 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। पहले चलाये गये महाअभियान में छूटे हुए नागरिकों को लक्षित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार द्वारा जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिले में आज एक दिवसीय महाअभियान के तहत शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए व्यापक पैमाने पर शिविर आयोजित किया गया। इस महाअभियान अंतर्गत जनसामान्य का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सभी नागरिक प्राथमिकता से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उनके मार्गदर्शन में अधिकारियों द्वारा सक्रियतापूर्वक आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किया गया। सभी राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिससे आयुष्मान कार्ड बनाने में आसानी हो सके। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों शिविर स्थल तक पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए एवं शेष परिवार अर्थात एपीएल परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रूपए तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा नि:शुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत 20 लाख रूपए तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad