Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 15, 2023

बढ़ईपाली के विद्यार्थियों ने अनेक विद्वानों का अंग्रेजी में इंटरव्यू लिया

 बढ़ईपाली के विद्यार्थियों ने अनेक विद्वानों का अंग्रेजी में इंटरव्यू  लिया



  महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ाईपाली पिथौरा  के विद्यार्थियों द्वारा पिथौरा अंचल के प्रसिद्ध अंग्रेजी के जानकार एवं विभिन्न विषयों में महारत रखने वाले विभिन्न क्षेत्रों  के महान महानुभावों का साक्षात्कार  लिया गया।  

ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ाईपाली जो कि एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है , वहां के अंग्रेजी के व्याख्याता श्री दिनेश कुमार साहू के  द्वारा निशुल्क ग्रीष्मकालीन स्पोकन इंग्लिश क्लास चलाया जा रहा है और उसी के तारतम्य में पिथौरा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अंग्रेजी के विद्वान प्राचार्य श्री समीर  प्रधान जी  एवं   पूर्व शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार श्री शिव शंकर पटनायक , पूर्व शिक्षक  एवं अंग्रेजी के व्याख्याता प्राचार्य श्री मुकेश डडसेना जी का इंटरव्यू अंग्रेजी भाषा में विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा दिया गया लिया गया । इसके साथ ही  अंचल के अमर शहीद श्री कमलेश्वर सोनवानी जी के पिता श्री रामेश्वर  सोनवानी जी का साक्षात्कार हिंदी में लिया गया है। 


इस इंटरव्यू के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा को शांत करते हुए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं उनके जीवन के संघर्ष तथा प्रेरणा एवं अंग्रेजी सीखने के विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया विद्यार्थियों के प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों को महान हस्तियों की जीवन  संघर्ष  उनके कार्य अनुभव एवं विशिष्ट जीवन शैली के साथ-साथ बेहतर तरीके से सफलता प्राप्त करने की गुड़ रहस्यों को  जानने का अवसर प्राप्त हुआ। 

श्री समीर प्रधान जी ने अमेरिकन इंग्लिश ऑस्ट्रेलियन इंग्लिश एवं ब्रिटिश इंग्लिश का तुलनात्मक जानकारी प्रदान किया ।  श्री मुकेश डडसेना जी ने , जोकि अभी पीएचडी कर रहे हैं , उनके द्वारा उनके थिसिस वर्क की संपूर्ण जानकारी दी गई ।  श्री शिव शंकर पटनायक जी के द्वारा उनके द्वारा रचित विभिन्न साहित्य की जानकारी प्रदान की गई। श्री रामेश्वर सोनवानी जी के द्वारा शहीद परिवार के गौरव का बखान किया गया एवं उनके परिवार पर घटित आपबीती पर प्रकाश डाला गया ।  इस इंटरव्यू में कक्षा दसवीं से आशीष कुमार साहू एवं कक्षा बारहवीं से कुमारी मानसी ठाकुर, कुमारी सुमन नायक एवं जितेंद्र कुमार ने सहभागिता ली।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad