Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 15, 2023

छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से भेंट-मुलाकात की विशेष पिछड़ी बैगा समाज के प्रमुख ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट किया पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति का बिरनमाला से स्वागत किया

 छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से भेंट-मुलाकात की



विशेष पिछड़ी बैगा समाज के प्रमुख ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट किया


पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति का बिरनमाला से स्वागत किया



कवर्धा, 15 जून 2023। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझबाड़ के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू से नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट-मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने छत्तीसगढ़ से गए सभी जनजातियों से सीधा संवाद किया और उनके संस्कृति, रीति-रिवाजों सहित सभी पहलुओें से रूबरू हुए। कबीरधाम जिले में निवारसरत विशेष पिछड़़ी बैगा जनजाति के मुखिया श्री ईतवारी बैगा मछिया ने आदिम जाति कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट की। छत्तीसगढ़ से गए सभी जनजातियों के समूह ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का बैगा जनजातियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से स्वागत भी किया। इसके बाद सभी जनजातीय समूह ने संसद भवन का भ्रमण किया और वहां लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला से भेंट मुलाकात की और अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से अवगत कराया। कबीरधाम जिले में निवासत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रतिनिधि मंडल में ईतवारी राम मछिया प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज, श्री पुसूराम बैगा अध्यक्ष बैगा विकास अभिकरण, श्री सेमलाल बैगा, श्री सोनालाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, श्रीमती जगोतीन बाई बैगा एवं श्रीमती बैसाखीन बाई बैगा शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 17 जिलों में केन्द्र सरकार द्वारा चिन्हांकित विशेष पिछड़ी पांच जनजातीय समुदाय निवारसत है। पांच विशेष पिछड़ी जनजातिया मेंं बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझबाड़ शामिल है। विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बैगा, कबीरधाम, मनेद्रगढ़, गौरेला,पेड्रा मरवाही, राजनांदगांव और मुंगेली में निवारसत है। इसी प्रकार पहाड़ी कोरवा, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और कोरबा जिले में निवारसरत है। बिरहोर जनजाति, जिला कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर में निवारसत है। कमार जनजाति, जिला गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और महासमुंद में निवासरत है। विशेष पिछड़ी जनजाति अबूझमाड़ जिला नारायपुर में निवारसत है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad