पिथौरा_शीतला माता को नीम पत्तियों से आकर्षक सजावट कर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद दिया व नीम और हल्दी पानी का छिड़काव किया
यह धार्मिक परंपरा सदियों से चली आ रही है उसी परंपरा का निर्वहन शीतला समाज पिथौरा द्वारा किया जा रहा है। शीतला समाज अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा
पिथौरा / स्थानीय शीतला मंदिर में माता पहुँचनी अवसर पर माता शीतला का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई पश्चात मांदर की थाप के साथ जसगीतों में श्रद्धालु झूम उठें और माँ की भक्ति में डूब कर नगर, अंचल की सुख , शांति , समृद्धि की कामना की ।
आषाढ़ मास में रथयात्रा पर्व के पूर्व पहले गुरुवार को यह माता पहुँचनी का पर्व मनाया गया । इस अवसर पर मंदिर में विराजित माता शीतला का नीम पत्तियों से आकर्षक श्रृंगार किया गया विशेष पूजा पाठ कर मंत्रोउच्चार से पूजित जल को आगंतुक श्रद्धालु को छिड़का गया । जल स्नान के लिये हजारों महिला ,पुरुष , बच्चे ,युवा मंदिर परिसर में जमा हुये कहते है इस जल से स्नान या छिड़काव से तन दोष , मन दोष दूर होता है जिससे श्रद्धालुओं को शांति का अनुभव होता है । माता पहुँचनी अवसर पर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ प्रातः से देर रात्रि तक जुटी रही । इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिये मंदिर समिति अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा सहित सदस्यों ने अमूल्य समय दिया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.