सिवनी मध्यप्रदेश कलेक्टर ने सिविल हॉस्पिटल लखनादौन का औचत निरीक्षण कर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया
सिवनी । कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने बुधवार 14 को सिविल हॉस्पिटल लखनादौन का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय के प्रत्येक वार्ड शाखा का निरीक्षण करते चिकित्सालय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित चिकित्साकों को दिए। उन्होंने इस दौरान मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके कुशलक्षेम जाना। सी. एन. आई. न्यूज सिवनी /लखनादौन कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गए चिकित्सालय संतोष ठाकुर, डॉ परतेती, डॉ संजय शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह स्वास्थ्य केन्द्र में संतोषजनक साफ सफाई न पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सीएम ओ को दिए। तहसील कार्यालय लखनादौन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन । कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बुधवार 14 जून को अपने लखनादौन प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय लखनादौन का निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यो एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं में जाकर संचालित गतिविधियां/कार्यो का सृक्षमता से अवलोकन कर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी दौरान रीडर द्बारा कार्यालयीन दस्तावेजों का व्यवस्थित एवं सही ढंग से संधारण न करने पर कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण । आगामी विधानसभा निर्वाचन तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बुधवार 14 जून को ग्राम बींझावाडा स्थित ईवीएम - व्हीव्हीपेड गोडाउन पहुंचकर एफएलसी कार्य वाही का अवलोकन कर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को दिए। उन्होंने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। आगामी निर्वाचन के लिए ईवीएम तथा व्हीव्हीपेड मशीनों का संचालन स्थिति का अवलोकन कर सुरक्षित रख रखाव करने निर्देश दिए। छब्बीलाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.