Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 20, 2023

कांग्रेस की पुन सरकार बनाने कार्यकर्ता तैयार रहें- विभा साहू कांग्रेस नेत्री ने किया डोंगरगांव विस के गांवों का दौरा।

 डोंगरगांव


कांग्रेस की पुन सरकार बनाने कार्यकर्ता तैयार रहें- विभा साहू


कांग्रेस नेत्री ने किया डोंगरगांव विस के गांवों का दौरा।


 डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती विभा साहू ने विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के उपलब्धियों भरे साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर विभिन्न गांवों का दौरा किया और प्रदेश सरकार की सुराजी गाँव योजना मरवा  गरवा घुरवा बारी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान भूमिहीन करिषी मज़दूर  न्याय योजना, उधर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक योजना, श्री धनवंतरी जेनरिक मैडीकल स्टोर योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल योजना, वन अधिकार मान्यता प्राप्त , महात्मा गांधी रोज़गार इंडस्ट्रियल पार्क की योजन, राजीव युवा मितान क्लब योजना , मुख्यमंत्री मितान योजना, हाथ बिजली बिल योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, कौसल्या मातृत्व योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ,  छत्तीसगढ़ ओलंपिक, गौमूत्र  खरिद योजना  जैसे जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं एवं ग्रामीण मतदाताओं से समर्थन मांगा। 

कांग्रेस नेत्री श्रीमती साहू ने गत दिवस डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बांकल, खपरीकला, झिटिया, टेका, हरदी, कन्हारडबरी पहुंचकर पार्टीजनों और बूथ अध्यक्षों के साथ ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें भूपेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया। श्रीमती साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनयें सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनायी गई है यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की जनता अभी से यह कहने लगी है कि फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार स्थापित होगी। चाहे वो युवा हो, महिला हो किसान व मजदूर वर्ग सब की हितैषी है।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता दयालु वर्मा, प्रीतलाल यादव, दर्शीराम मंडावी, संतराम साहू, टोमन वर्मा, भागचंद वर्मा, बिसेशर साहू, गिरवर तिवारी, समारू पटेल, रामाधीन सिन्हा, गणेश सिन्हा, सुदर्शन साहू, चिंता खरे आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन को उनके घर जाकर शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी गोवर्धन वर्मा, पवन साहू, हरिश्चंद्र यादव, नानुकराम साहू, कृपा राम साहू, चेतनलाल वर्मा, राम लाउत्रे, बाल्का राम वर्मा, ललित वर्मा, रामचंद्र वर्मा, हीरामन माहेश्वरी, राजकुमार बंजारे, तीरथ निषाद, धनराज साहू, पुष्पराज, घनश्याम सिंह राजपूत, नारायण, रामचंद्र वर्मा, भुपेंद्र कंवर, डमरू साहू, अनिल माहेश्वरी, योगेंद्र महेश्वरी, कुंदन भारती, कृपा साहू, प्रीतलाल यादव, अविनाश, लोचन, रामाधार सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad