Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 21, 2023

नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या: एसटी मोर्चा के जिलामंत्री काका अर्जुन को अगवा कर मार डाला;

 नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या: एसटी मोर्चा के जिलामंत्री काका अर्जुन को अगवा कर मार डाला; 


बीजापुर छत्तीसगढ़। कहा- विरोधी था छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बुधवार को एक भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री काका अर्जुन की हत्या कर दी। उनका शव गांव के बाहर ही फेंककर भाग गए। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता को नक्सली अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर उन्हें मार डाला। नक्सलियों ने शव पर एक पर्चा भी छोड़ा है। इसमें नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। दो दिन मे इस इलाके में नक्सलियों द्वारा यह दूसरी हत्या है। इससे पहले मंगलवार को भी एक ग्रामीण को मार दिया था।


भाजपा के लिए काम नहीं करने की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, इलमिडी निवासी काका अर्जुन गांव के पूर्व सरपंच और भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री थे। बताया जा रहा है कि सादे कपड़े में पहुंचे नक्सली भाजपा नेता काक अर्जुन को अगवा कर ले गए थे। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच लंकापारा में उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने भाजपा नेता के शव के ऊपर पत्थर से दबाकर एक पर्चा भी रखा था। इसमें नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा नेताओं को पार्टी के लिए काम न करने की चेतावनी दी है।


इस इलाके में दो दिन में दूसरी हत्या

इलमिडी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो दिन में यह दूसरी हत्या की है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को नक्सलियों ने आइपेंटा निवासी धुर्वा धमैया (45) की हत्या कर दी थी। नक्सली उसे रविवार को अगवा कर ले गए थे। आइपेंटा के जंगल पहाड़ में ग्रामीण धमैया का शव पड़ा मिला। शव के पास ही नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका था। इसमें पपुलिस मुखबिर का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई थी। एएसपी चन्द्रकान्त गोवर्णा ने बताया कि वर्ष 2020 में धुर्वा धमैया के बेटे रमेश धुर्वा की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad