साहेब बंदगी साहेब से गूंजा कबीरधाम,
प्राकट्य दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा,
चौका आरती भोजन भंडारा का हुआ आयोजन
कवर्धा। कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर पर रविवार को सदगुरू कबीर युवा मानिकपुरी (पनिका) समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर स्थानी वीर सावरकर भवन में आराध्य सदगुरु कबीर साहेब का जन्मदिवस प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इसी तारतम्य में मानिकपुरी पनिका समाज ने कवर्धा में कबीरदास का प्राकट्य दिवस के अवसर पर कबीर चबूतरा कैलाशनगर से शोभायात्रा निकाली, जो नगर भ्रमण करते हुए लोहारा नाका, सिंग्नल चौक, सराफा लाईन, ठाकुरपारा होते हुए कबीर समाधि स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद यह से शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए गुप्ता पारा, करपात्री चौक, राजमहल चौक से होते हुए सभा स्थल वीर सावरकर भवन पहुंची। वीर सावकर भवन में गुरु महिमा पाठ से कार्यक्रम शुरू हुआ। संत समागम कार्यक्रम में समाज सहित सदगुरू कबीर साहब के अनुयायी शामिल हुए।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.