Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 2, 2023

चोरी की दोपहिया वाहन के साथ आरोपी नरेन्द्र सागर गिरफ्तार



रायपुर पुलिस

दिनांक 02.06.2023

*चोरी की दोपहिया वाहन के साथ आरोपी नरेन्द्र सागर गिरफ्तार*

 

विवरण- दिनांक 01.06.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाड़ी के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र सागर निवासी नेहरू नगर कोतवाली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नरेन्द्र सागर से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नरेन्द्र सागर से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया। 


जिस पर आरोपी नरेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की 01 नग एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 08 ए टी 2431 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


*गिरफ्तार आरोपी - नरेन्द्र सागर पिता धरमू उर्फ धरम सागर उम्र 22 साल निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad