Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 3, 2023

बड़े तरिया कुम्हारी के लोकार्पण के अवसर पर लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक दिखी ।

 बड़े तरिया कुम्हारी के लोकार्पण के अवसर पर लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक दिखी ।


सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से निर्मित बड़े तरिया का लोकार्पण किया गया। यह तरिया 18 एकड़ रकबे में विस्तृत है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बड़े तरिया परिसर क्षेत्र के अंतर्गत लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का शुभारंभ भी किया, जिसमें जीवंत लेजर की रोशनी, फाऊंटेन से छोड़े जा रहे पानी के फुहारों और मल्टी मीडिया शो के माध्यम से नगरवासियों का प्रतिदिन मनोरंजन होगा। 

 मुख्यमंत्री ने बड़े तरिया का भ्रमण किया और इसे मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित मनोरम स्थल बताया। उन्होंने परिसर के फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज इत्यादि का अवलोकन किया और कहा कि यह स्थल प्राकृतिक धरोहर, संस्कृति और आधुनिक अधोसंरचना का अदभुत संगम है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो देखा। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण शानदार तरीके से किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खनिज और मनोरम पर्यटन स्थल का प्रदर्शन भी किया गया था। यहां मुख्यमंत्री के समक्ष विगत साढ़े 4 वर्षों में कुम्हारी नगर निगम परिषद द्वारा प्रस्तुत विकासगाथा का चित्रण भी किया गया।l

बड़ा तरिया में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7ः30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो होगा। इस मनमोहक कार्यक्रम की समय-सीमा 13 मिनट की होगी और एंट्री फीस 10 रूपए रखी गई है जो कि मूलतः एक प्रकार का मेंटनेंस चार्ज है। लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन में अलग-अलग थीम को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसकी खासियत संगीत की धुन पर लेजर व फाऊंटेन के फहारों का नजारा होगा, जो कि उपस्थित लोगों के लिए मनमोहक होगा। बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad