खुज्जी
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जयसिंगटोला से रामतराई सड़क
दो महीने में पूरी तरह खराब हुई करोड़ो रुपये की सड़कें
राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लाक मुख्यालय से सटे गैंदाटोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयसिंगटोला से रामतराई मार्ग मात्र दो ही महीने बनकर तैयार हुई है और पूरी तरह खराब हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है
कि हमारे आसपास कितना भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। उससे पहले सड़क निर्माण के लेट लतीफी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। और एक साल से अधूरे निर्माण कर ठेकेदार काम को बंद कर दिया था। लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के बीच सड़क निर्माण कार्य हुई तो वह भी पूरी तरह भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया। और रोड़ पूरी तरह छति ग्रस्त हो चुकी है।
वर्तमान सरकार के संरक्षण में और ठेकेदार की मनमानी से हुआ घटिया सड़क निर्माण
आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग गांव और क्षेत्र में बेहतर विकास के लिए चुनती है लेकिन करप्शन इतना बढ़ गया है कि विकास कार्यो के लिए आया फंड नेताओं के बंगले और बड़ी बड़ी गाड़ियां खरीदने में लगा दिया जाता है। जयसिंगटोला और रामतराई के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के समय ठेकेदार अपनी मनमानी चलाते थे। और सही मटेरियल डालने के बजाय घटिया मटेरियल डालकर सड़क निर्माण किया गया है। और कहा तो यह जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए किसी किसान के खेत से मिट्टी युक्त मुरुम को सड़क में डाला गया है। और तो और सड़क मोटाई दोनों परत मिलाकर एक इंच भी नही है। जिसके कारण सड़क दो महिने में पूरी तरह छति ग्रस्त हो चुकी है।
ठेकेदार के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टर परिसर में धरना प्रदर्शन करूंगी - हेमिन विष्णु साहू*
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 में लगातार ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ जनपद सदस्य हेमिन साहू ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि मेरे जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 में लगातार ठेकेदार की मनमानी हो रही है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता त्रस्त है। मामला चाहे लुलिकसा से गैंदाटोला पुलिया निर्माण कार्य हो, क्षेत्र में नल-जल की टंकी का निर्माण कार्य हो, सड़क निर्माण कार्य हो, ऐसे बहूत से निर्माण कार्य वाले मामले हैं जिनके कारण क्षेत्र क्रमांक 15 में ढंग से विकास कार्य नही हो पा रही है। क्षेत्र में हो रही भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के साथ आंदोलन करुँगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
सी एन आई न्यूज खुज्जी से भीतांत गरूड़ की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.