Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 19, 2023

ऑनलाइन गूगल मीट के जरिए की गई स्वरोजगार की जरूरतों एवं महत्वपूर्णता पर चर्चा राजनंदगांव के सहकारिता सभापति विप्लव साहू

 सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन

खैरागढ़ : 16 जून को ऑनलाइन गूगल मीट के जरिए की गई स्वरोजगार की जरूरतों एवं महत्वपूर्णता पर चर्चा राजनंदगांव के सहकारिता सभापति विप्लव साहू


के नेतृत्व में शुक्रवार रात 8 बजे ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में अलग-अलग विभाग के अनुभवी प्राचार्य, कार्यकर्ता एवं उद्यमी हुए। 16 जून शुक्रवार को हुई स्वरोजगार योजना पर वेबीनार बहुत ही प्रभावित विषय रहा। खासकर के आज के युवाओं के लिए जिनके पास जज्बा है, जुनून है, समय भी है पर उनके पास नई प्रयोग करने की दिशाएं नहीं है। स्वरोजगार की योजना शहरी इलाके में प्रचलित हो गई हैं, पर ग्रामीण इलाके के युवा अभी भी स्वरोजगार से  अपरिचित हैं. उनको परिचित कराना अति आवश्यक है, क्योंकि भारत की आधी से ज्यादा युवा आबादी ग्रामीण इलाके में रहते हैं। और इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस विषय में वेबिनार रखी गई.  

वेबिनार के प्रमुख  वक्ता श्री बी पी वासनीक महाप्रबंधक जिला व्यापार योजना उद्योग केंद्र राजनांदगांव रहें उनके द्वारा केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री की स्वरोजगार योजना  बाबत 1 घंटे तक विस्तृत जानकारी दी गई. विभाग की योजना से फ़ूड प्रोसेसिंग का सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले जीतेन्द्र धनकर ने अपना अनुभव साझा करते हुए सबसे लाभ लेने की अपील की. आयोजन कर्ता श्री विप्लव साहू ने बताया कि योजनाओं को सञ्चालन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था निशुल्क रहती है. जीवन में सफलता के लिए छोटी ही सही लेकिन स्टार्टअप जरुरी है. आज के बेरोजगार भाई जो शासकीय नौकरी प्राप्त करने योग्य नहीं है वह अपना रोजगार खोलकर दूसरों को रोजगार दें इस बाबत शासन की कई योजना है जिसकी जानकारी अपने अपने जिला व्यापार उद्योग केंद्र में जाकर जानकारी ले सकते हैं. बेरोजगार भाइयों से निवेदन है कि ऐसी ऑनलाइन सेमिनार में भाग लेकर लाभ उठावे.

वेबिनार में राजनांदगांव, केसीजी, बिलासपुर, मनेन्द्रगढ़, मुंगेली, आदि जिले के लोकेन्द्र साहू, डाकेश्वर सेन, नागेन्द्र कुमार, अभिलास जायसवाल, टीमन दास साहू, विजय कुमार, आदि साथी शामिल हुए, विप्लव साहू ने संचालनकर्ता प्रशांत सहारे खैरागढ़ और अन्य शामिल सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad