Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 14, 2023

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


 *सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन* 

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

- यूथ रेडक्रास, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थियों के साथ युवाओं ने किया रक्तदान

राजनांदगांव 14 जून 2023। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून 2023 को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान महादान है। किसी घायल या बीमार व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित करने तथा मदद करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं की विशेष सहभागिता रही। ब्लड बैंक के माध्यम से किसी भी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति को तत्काल सहायता मिल सकेगी। रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव जिला संगठक सह प्रबंधक श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी एवं छात्र संगठन, परंपरा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान परंपरा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में नांदगांव ब्लड बैंक एवं जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ रेडक्रास, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थियों के साथ युवाओं ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान किया। शिविर में श्री नागेश यदु, श्री फनेन्द्र जैन, श्री लोकेश, श्री यश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad