राजनांदगांव
मोदी जी के सभा मे मंडल से जाएंगे 1500 कार्यकर्ता
डोंगरगांव ! भारतीय जनता पार्टी डोंगरगांव मंडल से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व जनसम्पर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी दिनेश गांधी जी के नेतृत्व में आगामी 7 जुलाई को रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सभा मे मंडल से लगभग 1500 कार्यकताओं सहित विभिन्न मोर्चाओ के पदाधिकारी व भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, मंडल के सभी शक्ति केंद्रों व बूथों से कार्यकर्ता कार्यक्रम हेतु 7 जुलाई को रायपुर के लिए रवाना होंगे, व प्रधानमंत्री मोदी जी के सभा मे शामिल होंगे,
एक विज्ञप्ति जारी करते हुए मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता व मंडल के मीडिया प्रभारी लोकेश यदु ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का छत्तीसगढ़ आगमन लगभग 4 वर्षों बाद हो रहा है जिसमें उपस्थित होने के लिए मंडल के भाजपा कार्यकर्ता अति उत्साहित है व आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व मोदी जी के सभा कार्यकर्ताओ के लिए एक नया जोश व जुनून की आपूर्ति करेगी जिससे की उक्त सभा के माध्यम से विधानसभा व मंडल में भाजपा का एक नया रूप देखने का अवसर प्राप्त होगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.