बद्रीनारायण बागडिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में निः शुल्क आवासीय 18 माह लड़की और युवक्तियां का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रिपोर्टर ओंकार प्रसाद साहू लोकेशन सिमगा
सिमगा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर आर. एल. ठाकुर के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नवगुरुकुल टीम द्वारा साफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे कार्यों में रूचि रखने वाले 10 वीं पास युवतियां /लड़कियां जिनकी उम्र 17 से 29 वर्ष के बीच हों वे 18 महीनें का आवासीय( पूर्णतः नि:शुल्क) साफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 100%नौकरी के अवसर की गारंटी का कार्यक्रम आया है। जिसके पंजीयन हेतु विकासखंड तिल्दा के शासकीय बद्रीनारायण बगडिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में दिनांक 06.07.2023 को सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। उक्त तिथि को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सेमिनार एवं प्रश्नोत्तरी तथा 12.30 बजे से प्रवेश के इच्छुक लडक़ियों का प्रवेश परीक्षा (आफलाइन बहुविकल्पीय) का आयोजन किया जायेगा। यह परीक्षा 8वीं स्तर के गणित, विज्ञान एवं अन्य विषयों के समकक्ष होगा।जनपद पंचायत तिल्दा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक गोस्वामी ने कहा कि वे इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पंचायत स्तर पर सचिवों को निर्देशित किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवांगन ने इच्छुक 10वीं या उससे ऊपर योग्यता वाले लडकियों से अपील की है कि वे अपने पालकों के साथ उक्त स्थल पर उपस्थित होकर उक्त वर्कशाप के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। बीएनबी हायर सेकंडरी स्कूल नेवरा के प्राचार्य राजेश कुमार चंदानी जो एक शिक्षाविद है उन्होंने कहा कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिये बेरोजगार लड़कियों /युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कोर्स करने के बाद 100%अमेजन,नेटवेट जैसे ख्याति प्राप्त जैसी एमएनसीएस में साफ्टवेयर इंजीनियर जाब की गारंटी की बात कही गई है।उक्त कार्यक्रम में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य या अन्य किसी भी संकाय की बालिकाएं भाग ले सकती हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.