चैनपुर बसाहट पर धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
कोरबा/करघोरा-प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला चैनपुर बसाहट पर शाला प्रवेश उत्सव श्रीमती लता मुकेश कवर अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्षता में एवं श्री साहेब लाल कश्यप संकुल शैक्षिक समन्वयक की अध्यक्षता में मनाया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं छ तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया
स्कूल शाला प्रबंध समिति कि अध्यक्ष रजनी चौहान के द्वारा स्कूल की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करा कर स्वागत किया गया प्रधान पाठक अनिल कौशिक के द्वारा पालकों को अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल में प्रवेश हेतु निवेदन किया गया
आज के कार्यक्रम पर की माताओं की सक्रिय भूमिका थी जिसमें सीताबाई वर्षा बाई मंजू,लकेश्वरी,मीना, जसोदा बाई सुनीता बाई श्रीमती गुहा राकेश सिंनद राम, पप्पू महतो एवं पालक गण उपस्थित थे मंच का संचालन श्रीमती दिव्या तिवारी एवं स्वर्णलता कौशिक द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार प्रधान पाठक श्री प्रेम शंकर तिवारी तिवारी के द्वारा किया गया अंत में मध्यान्हसमूह द्वारा खीर पुरी खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.