Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 6, 2023

बारिश से हुये नुकसान से प्रभावित किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा ज्ञापन

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश


बारिश से हुये नुकसान से प्रभावित किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा ज्ञापन


सी एन आई न्यूज सिवनी/लखनादौन :-हम आपको बता दें कि जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 117 लखनादौन में विगत दिनों हुई अति वर्षा से विधानसभा क्षेत्र लखनादौन में गिरे मकानों एवं विद्युत उपकरणों सहित अनाज के खराब हो जाने एवं ग्रामों के किसानों की मेढ़ बंधानो  एवं अकृषि भूमि अति वर्षा से पूर्णतः बह चुकी है,


सभी किसानों के खेतों में अलग-अलग मेढ़ बंधान नष्ट हो चुकी है। ग्राम चुरका,राना,सेजवाड़ा,पुनवारा, खैरी, घोघरी, डुंगरिया,मलखेड़ा,सुकवाह,प्रेमपुर,भालीवाड़ा, सिहोरा,बुढ़वानी, नवलगांव,नागदहार, खमरिया गोसाईं एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने माह जून में 2023 मे ही खरीफ की फसलों मे धान, मक्का,उड़द एवं अन्य बीजों की बोनी हो चुकी थी जिस पर हाईब्रिड बीज,खाद एवं उर्वरक मिलाकर बोनी हो चुकी थी जो विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से खाद बीज बह चुका है जिससे किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसानी का सामना करना पड़ा है एवं वर्तमान में किसानों को बोनी करने के लिए खाद बीज एवं अन्य लागत लगाने के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है, मेढ़ बंधान फूट जाने से खेतों में नाला बन चुका है जिसमें मेढ़ बंधान एवं समतलीकरण करवाने एवं कूप फिसल जाने के कारण कूप बनवाने की लागत नहीं है, समस्त ग्रामों के किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देते हुते कहा की सर्वे टीम गठित कर अतिशीघ्र सर्वे करवाये जाने की अपील की है एवं किसानों ने कहा कि तीन दिन के अंदर क्षेत्र के समस्त किसानों को अलग-अलग नुकसानी अनुसार जांच करवाकर प्रतिवेदन तैयार कर सभी किसानों को प्रति उपलब्ध कराते हुए अतिशीघ्र मुआवजा दिलाने की अपील समस्त किसानों ने की है।       छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad