सड़क किनारे सो रहे 28 वर्षीय युवक की सर्प दंश से हुई मौत
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....कोटा नगर के सूदनपारा में सर्प दंश से 28 वर्षीय युवक की मौत ही गयी है। युवक 03/07/23 की शाम सड़क किनारे लेटा हुआ था इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिसके बाद युवक की मौत हो गयी। जिसकी सूचना परिवार वालो ने कोटा पुलिस दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जगल लाल सौरा पिता नंद लाल सौरा 28 वर्ष निवासी लालपुर वह कोटा नगर के सूदनपारा में सड़क किनारे लेटा हुआ था उसी दौरान जहरीले सर्प के काट लिया जिसके बाद युवक की मौत हो गयी। इसकी जानकारी परिजनों को होने के बाद कोटा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के शव का मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद कोटा पुलिस मृतक का अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौप दिया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.