मिट्टी की दीवार के नीचे दबकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....कोटा - ग्राम पंचायत लिटिया में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर गिरी मिट्टी की दीवार गिर गयी जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे परिजनों बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के माता पिता घर निर्माण कार्य कर रहे थे मृतका प्रिया 5 वर्ष वही पास में ही खेल रही थी। इसी दौरान मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गयी जिसमे प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोटा पुलिस ने मृतका के शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.