Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 2, 2023

माता मरही माई क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब खोडरी ने तराईगॉंव को 3 विकेट से हराकर जीता


माता मरही माई क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब खोडरी ने तराईगॉंव को 3 विकेट से  हराकर जीता

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर......राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा व समस्त ग्राम पंचायतवासी खोडरी की सयुंक्त मेजबानी में माता मरही माई पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का आयोजन खोडरी  में आयोजन  किया गया था  जिसमे  खोडरी  ने टिकरीपारा को और तराईगॉंव  ने सारबहरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया व रोमांचक फाइनल मुकाबले में खोडरी ने तराईगॉंव को 3 विकेट से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता इस संबंध में जानकारी देते हुए चैयरमेन राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा जीवन मिश्रा ने बताया कि युवाओं को खेल मैदान में आगे लाने के कोटा विधानसभा अंतर्गत आने वाले गौरेला जोन के समस्त 17 पंचायतों के मध्य पंचायत स्तरीय माता मरही माई पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खोडरी खेल मैदान में किया जा रहा था वर्षा से बाधित होने के कारण मैच कुछ दिनों तक नही हो सका  रविवार को  इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मेजबान टीम खोडरी विरुद्ध टिकरीपारा के मध्य  सुबह 10 बजे खेला गया जिसमें खोडरी ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया  जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच तराईगॉंव विरुद्ध सारबहरा के मध्य सुबह दोपहर 12 बजे  खेला गया जिसमें तराईगॉंव ने सारबहरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दोपहर 2 बजे  खोडरी विरुद्ध तराईगॉंव के बीच खेला  गया जिसमें खोडरी टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुवे तराईगॉंव ने निर्धारित 8 ओवर के मैच में 5 विकेट के नुकशान पर 78 रन बनाये टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिवम ने 24 रन की पारी खेली 79 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुवे रोमांचक मुकाबले में खोडरी ने अंतिम ओवर  की तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर मैच 3 विकेट से जीतकर माता मरही माई क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार 15000 रु व ट्रॉफी  खोडरी टीम को द्वितीय पुरुस्कार 8000 रु व ट्रॉफी  तराईगॉंव को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तराईगॉंव के फरमान को 1500 रु व ट्रॉफी फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच  खोडरी टीम के संजू श्याम को जिन्होंने 22 रन और 1 विकेट हासिल किया उन्हें 500 रु व ट्रॉफी चैयरमेन रामप्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा व अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा , गायत्री साहू  जिला महामंत्री  महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा प्रदान किया गया  इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए उमेन्द्र सिंह श्याम सरपंच ग्राम पंचायत खोडरी उपसरपंच शिव सेहरे, भूतपूर्व सरपंच फूलसिंह पेन्द्रों, आलोक जैन, सुल्तान खान, घनश्याम श्याम सरपंच बढ़ावनदाढ़ एन आई एस कबड्डी कोचओमकार जायसवाल, रूप सिंह नेटी, सुनील श्रीवास,साजिद खान, संजू श्याम  छोटू यादव आदि का विशेष सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad