पीएम मोदी के कार्यक्रम में बसना विधानसभा से 500 कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. सम्पत अग्रवाल होंगे शामिल, हुई अहम बैठक
पिथौरा,बसना। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर पहुँच रहे है। इसी कड़ी में बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता व नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक आयोजित कर कार्यक्रम में शामिल होने रूपरेखा बनाई गई।
जिसमें बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 05 मंडलों से 10-10 वाहनों के साथ करीब 500 कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि 07 जुलाई को सुबह 9:45 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम के दो कार्यक्रम तय हैं। इसमें एक शासकीय कार्यक्रम ( नवा रायपुर के लिए ट्रेन सेवा और सड़क प्रोजेक्ट ) का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। दूसरा रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। मिशन 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम मोदी अपने अंदाज में चुनावी माहौल बनाएंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.