Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 6, 2023

शाला प्रवेशोत्सव: नव प्रवेशी बच्चों का विधायक ने तिलक लगाकर किया स्वागत, बांटी पुस्तक एवं यूनिफॉर्म लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, सफलता आपकी कदम चूमेगी: संसदीय सचिव

 शाला प्रवेशोत्सव: नव प्रवेशी बच्चों का विधायक ने तिलक लगाकर किया स्वागत, बांटी पुस्तक एवं यूनिफॉर्म



लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, सफलता आपकी कदम चूमेगी: संसदीय सचिव

 मोहला। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खड़गांव में शाला प्रवेशोत्सव विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। 


 उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े हर्ष की बात है की खडगांव में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल का शुभारंभ इसी सत्र से हुआ है। बच्चें खूब मेहनत करे और अपने माता-पिता साथ ही क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार हो रहा है, वर्तमान में पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार से संसाधन की कोई कमी नहीं है सभी बच्चें मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर आपकी कदम चूमेगी।


कक्षा में विषय समझ में नही आने पर बार-बार शिक्षक से पूछो और उसका हल निकालो, बच्चे बड़ा लक्ष्य रखकर नियमित अध्ययन करे जिससे जरूर सफल होंगे साथ ही बच्चों के पढ़ाई में माता-पिता का भी बराबर सहयोग एवं योगदान होना चाहिए।

आज वनांचल क्षेत्र से उच्च शिक्षा प्राप्त कर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर अपना योगदान दे रहे है ये कड़ी लगातार बनी रहनी चाहिए। 

शासन के योजनाओं का लाभ उठाएं बच्चें

सेजेस शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष सईदा खान ने कहा की बच्चे अपने भविष्य के नए मुकाम को हासिल करने के लिए शाला में प्रवेश लिये है। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करे तथा शासन के सभी योजनाओं का लाभ लेकर अच्छे से शिक्षा प्राप्त करें। परिवार एवं समाज को भी शिक्षा के महत्व को समझकर अपने परिवार तथा आस-पास के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम को सरपंच राजाराम मरापी, एसएमडीसी के सदस्य तोमन साहू ने भी संबोधित किया।

प्रतिभाशाली बच्चों को मंच में किया सम्मान

विधायक ने बच्चों को मंच में बुलाकर नाम, कक्षा और कौन सा कक्षा में पढ़ते हो पूछा तो 26 बच्चे मंच में आकर बताए जिन्हे उन्होंने पुरुस्कृत किया एवम कहा की शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बहुत जरूरी है बिना किसी भय के सामने में आकर अपने बात को रखना आना चाहिए।


बच्चों को गणवेश और पुस्तक देकर स्वागत किया

जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी ने शासन के योजनाओं को बताते हुए कहा की छत्तीसगढ सरकार पहली से बारहवीं तक निशुल्क शिक्षा दे रही है इसका लाभ जरूर उठाए। विधायक इंद्रशाह मंडावी के मार्गदर्शन में जिला  प्रशासन के माध्यम से नामी कोचिंग संस्था के द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का भी तैयारी कराया जा रहा है। नीट की निशुल्क कोचिंग, शिखर कोचिंग जैसे गतिविधि मोहला-मानपुर विधानसभा में चलाया जा रहा है जो अविश्वसनीय है। शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा गणवेश एवं पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीईओ डीडी मंडले, सेजेस प्राचार्य सेंगर, गजराज धुर्वे, सभापति अभिमन्यु मंडावी, चाणक्य मेरिया, संतु मंडावी, बृजलाल दुग्गा, हीरा लाल धुर्वे, तोमन साहू, ललित ठाकुर, बालचंद कोरेटी, जोजी थॉमस, रत्ती राम, मंडावी, सुखू राम वट्टी, मन्नू राणा, कविता राणा, रामदयाल घावड़े , करण बोगा, तारा मंडावी, सुबु राम टोपा, ठाकुर राम चक्रधारी, कृष्ण कुमार देशमुख, दुर्गा गुप्ता, एलेंद्र त्रिपाठी, विकास दुबे एसएमडीस प्रबंधक सहित शिक्षकगण, सैकड़ों ग्रामीण एवं प्यारे बच्चे उपस्थित थे।


सामुदायिक भवन एवं महिला समूह वर्क शेड का किया लोकार्पण

विधायक ने इस दौरान खड़गांव में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई स्वयं सहायता समूह के शेड निर्माण का लोकार्पण किया जो लगभग 5 लाख रुपए के लागत से बनाया गया है। विधायक ने साहू समाज के सामुदायिक भवन लागत राशि 6 लाख रुपए का भी लोकार्पण कर सामाजिक बंधुओ के सुपुर्द किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad