कोरबा/छत्तीसगढ़
इंडियन ऑयल के टैंकर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खेल रहे 5 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर ही मौत , स्थानीय लोगों में आक्रोश
कोरबा//रविवार की दोपहर एक इंडियन ऑयल के टैंकर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खेल रहे एक पांच साल के बच्चे को अपनी चपेट मे ले लिया। जिससे मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कटघोरा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कोरबा जिले का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर कोरबा जिले के छुरी झोरा घाट में इंडियन ऑयल के टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पांच साल के बच्चे सुशांत को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा बिलासपुर से छठी कार्यक्रम में शामिल होनें अपने रिश्तेदार के यहां कोरबा आया हुआ था और यह घटना घटित हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश व्याप्त हो गया है। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.