पिथौरा_ सावन का प्रथम सोमवार शिव मंदिरों में लगी लंबी कतारें।सावन में शिव लिंग की पूजा करने से होती है मनचाहा इच्छा की पूर्ति।
पिथौरा आज सावन का पहला सोमवार है. ऐसे में सुबह से ही शिव मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है, पिथौरा नगर के थानेश्वर मंदिर सहित क्षेत्र के तमाम शिवालयों में भक्त तड़के से ही भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं, जिसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं.
पिथौरा नगर के थाना समीप थानेश्वर मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव के भक्त मंदिर पहुंच गए और पूजा अर्चना की, आपको बता दें सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अराधना की जाती है. सावन के सोमवार को और भी ज्यादा महत्व होता है. इस दिन पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है. नगर के सभी मंदिरों में सुबह से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लग गई. इस अवसर पर शिव भक्तों ने दूध और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया और पूजा अर्चना की.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.