Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 10, 2023

वैदिक मंत्रोंच्चार, उत्साह और उमंग के साथ बुढ़ामहोदव मंदिर से प्रांरभ हुआ भोरमदेव पदयात्रा हजारों श्रद्धालुओं ने स्वस्फूर्त इस पदयात्रा में शामिल हुए कलेक्टर, एसपी व जनप्रतिनिधियों ने बुढ़ा महादेव और भोरमदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिए

 वैदिक मंत्रोंच्चार, उत्साह और उमंग के साथ बुढ़ामहोदव मंदिर से प्रांरभ हुआ भोरमदेव पदयात्रा



हजारों श्रद्धालुओं ने स्वस्फूर्त इस पदयात्रा में शामिल हुए


कलेक्टर, एसपी व जनप्रतिनिधियों ने बुढ़ा महादेव और भोरमदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिए


कवर्धा, 10 जुलाई 2023। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पुरातत्व, पर्यटन, जनआस्था के केन्द्र एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए पदयात्रा में भारी उत्साह और उमंग देखा गया।


भोरमदेव पदयात्रा से पहले कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अफसरों ने कवर्धा से एतिहासिक पंचमुखी बुढ़ा महादेव की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की।

भोरमदेव मंदिर लगभग 18 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा को पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, राज्य क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल एवं कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाने के बाद लगभग 18 किलोमीटर श्रद्धालुओं का भोरमदेव पदयात्रा शुरू हुआ। इस पदयात्रा में राज्य शासन के वरिष्ठ अफसर से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी संगठन, फोर्स एकेडमी, स्कूली बच्चों से लेकर आमजन हजारों की संख्या में महिला-पुरूष व बच्चें श्रद्धालु के रूप में स्वस्फूर्त शामिल हुए।


CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad