जिला सिवनी मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 7 करोड़ 44 लाख की लागत से राजा दलपत शाह मरावी की प्रतिमा निर्माण का भूमि पूजन किया....
सी एन आई न्यूज/सिवनी जिले के प्राचीन दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह मरावी की 52 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दलसागर तालाब में सात करोड़ 44 लाख की लागत से राजा दलपत शाह मरावी की प्रतिमा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया । मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास पर्व के अंतर्गत जनदर्शन कार्यक्रम के लिए सिवनी पहुंचे थे। दलसागर तालाब में सौंदर्यीकरण के लिए फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का भी काम किया जाएगा। इससे दलसागर तालाब में स्थापित राजा दलपत शाह के प्रतिमा की सौंदर्यता बढ़ेगी। छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.