मध्यान भोजन की गुणवत्ता परखने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन __प्रभा साहु
जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू आज अपने निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनडोंगरी की प्राथमिक शाला पहुंचे और शाला में बच्चों को मिल रहे मध्यान भोजन की खाना की गुणवत्ता को परखने स्वयं आज बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया तथा भोजन बनाने वाले महिला समूह के बहनों के साथ भोजन व्यवस्था अच्छे ढंग से करने हेतु चर्चा किया साथ ही बच्चों से मिलकर जनरल नॉलेज के सवाल पूछ कर शिक्षा गुणवत्ता की जानकारी ली और आंगनबाड़ी केंद्र में मिल रहे पोषण आहार एवं छोटे बच्चों को दिए जा रहा भोजन व्यवस्था की जानकारी लिया जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यह छोटे-छोटे बच्चे हमारे आने वाले भविष्य है और इनकी स्वास्थ्य और खान पान की उचित देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है साथ में सरपंच मीना साहू रमेश साहू नेमीचंद साहू एवं ग्राम वासियों उपस्थित रहीl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.