Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 8, 2023

कलेक्टर ने की खनिज न्यास निधि से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा , निर्माण कार्यो में तेजी लाने एवं जल्द ही यूसी-सीसी जमा करने के दिए निर्देश


बलौदाबाजार,8 जुलाई 2023/कलेक्टर चंदन कुमार ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई है। कलेक्टर श्री कुमार ने और तेज गति के साथ काम कराकर इन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को कार्यो की भौतिक सत्यापन एवं जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में इस मद से स्वीकृत जो कार्य अब तक शुरू नहीं हो सके हैं,उनका निरस्तीकरण के लिए सूची बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री कुमार ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मैराथन बैठक लेकर खनिज न्यास निधि के कामों की विभागवार स्वीकृत एक-एक कामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूर्ण हो चुके, प्रगतिरत और अप्रारंभ कामों की अलग-अलग सूची प्रस्तुत करने को कहा है। श्री कुमार ने कहा कि जो काम पूर्ण हो चुके हैं, उनकी उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेजा जाए। प्रगतिरत कामों में दूसरी किश्त की राशि तभी जारी की जाएगी जब प्रगतिरत कामों की वर्तमान प्रगति की फोटो के साथ मांग पत्र दिए जाए। इसके साथ ही अधिकारी अपने विभाग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला कार्यालय के डीएमएफ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री नरेन्द्र बंजारा को भी इनमें से कुछ कामों का स्थल निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में श्री बंजारा ने बताया कि वर्ष 2016-17 से मार्च 2023 तक 154 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर है। जिसे कलेक्टर सर के द्वारा वर्ष 2021- 22 तक स्वीकृत कार्यो को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने आदेश दिया गया साथ ही नए स्वीकृत कार्य जो अप्रारंभ है उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारम्भ करने निर्देश दिया गया। इनमें अधिकांश काम स्कूल शिक्षा, आरईएस,लोक निर्माण विभाग, जनपद पंचायत, राजीव गांधी शिक्षा मिशन,स्वास्थ्य विभाग,आदिम जाति कल्याण विभाग,कृषि एवं इससे संबद्ध विभागों के शामिल हैं। उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन सहित एसडीएम,जनपद सीईओ, सीएमओ,विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी गण उपस्थित रहें।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad