मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ टिफिन बैठक की
भोपाल : शनिवार, जुलाई 8, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों के साथ टिफिन बैठक की। सभी मंत्रीगण घर से अपना-अपना टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी अपने घर का बना भोजन टिफिन में लेकर आए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी मंत्रियों के साथ निवास स्थित समत्व भवन के सभागार में भोजन किया और भोजन के दौरान मंत्रीगण के साथ बातचीत भी की।
टिफिन बैठक केवल भोजन नहीं प्रेम और स्नेह का आदान-प्रदान है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टिफिन बैठक के बाद कहा कि यह केवल भोजन नहीं, परस्पर प्रेम, स्नेह का आदान-प्रदान और संकल्प लेने का अवसर था कि प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के कार्यों में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सब एक परिवार के हैं। साथ मिलकर जनता की सेवा कर रहे हैं।
टिफिन बैठक में सभी मंत्रीगण ने अपने-अपने घर से लाए टिफिन का भोजन एक दूसरे को परोसा। आज सारे अंचलों और संभागों के व्यंजन का स्वाद लिया गया। मालवा, निमाड़, चंबल, ग्वालियर, शहडोल, नमर्दापुरम, बुंदेलखंड और भोपाल सहित सभी संभागों के व्यंजन का स्वाद लिया गया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.