अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग में बड़ा हादसा
आंक्बीजन गैस सिलेंडर से धमाका : तीन की मौत ,दो गंभीर घायल !
----------------------
रायपुर। बलौदा बाजार जिला के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में एक बड़ा धमाका के चलते तीन मजदुरो की मौत हो गई है वहीं दो मजदूर को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे रायपुर रिफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन दोपहर 03.30 बजे आंकसीजन गैस सिलेंडर फटने से यह बडा हादसा हुआ है धमाका इतना जबरदस्त था कि मौके पर कार्यरत तीन मजदुर की चीथड़े उड़ गए वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । बताया जा रहा है कि अचानक आंक्बीजन सिलेंडर के फटने से यह बडा हादसा हुआ है । आंकसीजन सिलेंडर के धमाका के पश्चात मजदूर इधर उधर भागने लगे घायलों को तात्कालिन उपचार हेतु स्थानीय हास्पीटल में भर्ती किया गया तत्पश्चात रायपुर रिफर कर दिया गया है।हादसा की पुष्टि बलौदा बाजार एस एस पी दीपक झा ने किया है ।
धरने पर बैठे मजदुर
-----------------
मंगलवार दोपहर लगभग 03.30 बजे मजदुर कथित उद्योग के लाईन टू में कार्यरत थे इसी दौरान अचानक आंक्बीजन गैस सिलेंडर मे धमाका हुआ जिसके चलते तीन मजदुरो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए ।कहा ज रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं । हादसा के पश्चात मजदुरो ने संयंत्र पर काम बंद कर धरने पर बैठ गये ।
इन मजदूरों की मौत
-----------------
उद्योग हादसा में संयंत्र के मजदूर उमेश वर्मा पिता रेवाराम वर्मा उम्र025 वर्ष सरफोगा , शत्रुहन वर्मा पिता मनोहर वर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन मुड़पार ,राकेश गायकवाड़ पिता रामकुमार गायकवाड़ उम्र 24 वर्ष साकिन कुथरौद आदि है ।
अल्ट्राटेक यूनिट में बीते सप्ताह एक और मौत
-------------------
बलौदा बाजार जिला क्षेत्र के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र यूनिट कुकुरडीह में एक और हादसा के चलते एक मजदूर की मौत हो गई थी । बिहार निवासी मजदूर विगत 07 जुलाई को हादसे का शिकार हुआ था उस समय भी मजदुरो में संयंत्र के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया था 40 वर्षीय श्री कांत सिंह की ग्राईंडर में करंट लगने के चलते मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि ग्राईडर से फिनिशिंग के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी ।
CNI NEWS सिमगा ओंकार प्रसाद साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.