थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले 01 आरोपी पर की गयी कार्यवाही।
आरोपी के विरूध्द धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से 05 बोतल ग्रांड कोलम्बिया अंग्रेजी शराब कीमती 2130/रू।
अवैध शराब विक्रय करने वाले व होटल ढाबा संचालको पर रखी जा रही है पैनी नजर।
आरोपी - गुलाब चंद पटेल पिता उत्तम कुमार पटेल उम्र 33 साल निवासी ग्राम माटेकटा थाना डोंगरगढ़
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 18/07/2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम माटेकटा निवासी गुलाब चंद पटेल अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर बिना विलंब किये रेड कार्यवाही की गयी है। आरोपी को अवैध रूप से शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से 05 बोतल ग्रांड कोलम्बिया अंग्रेजी शराब कीमती 2130/रू को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 457/2023 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में - प्र.आर.नवीन क्षत्रिय, आरक्षक राजेन्द्र साहू, प्रयंश सिंह की विशेष भूमिका रहाl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.