बढ़ती महंगाई से मची है हाहाकार, कुम्भकरणी नींद में सोई है मोदी सरकार
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
सांसद कार्यालय का किया घेराव, विरोध में जमकर की नारे-बाजी
कवर्धा। खाद्य सामग्री एवं सब्जियों के आसमान छूते दाम से हर परिवार परेशान है। बढ़ती महंगाई से परिवारों का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। विशेष कर गृहणियां काफी परेशान है। महंगाई के चलते महिलाओं के लिए किचन संभालना मुश्किल हो गया है। महंगाई के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने महिला कांग्रेस ने आज रैली निकालकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय के सांसद कार्यालय के घेराव किया और जमकर नारे-बाजी की।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.