संकुल केंद्र घिरघोली के हाईस्कूल घिरघोली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव....
छुईखदान। संकुल केंद्र घिरघोली में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक एवम हाईस्कूल घिरघोली के संयुक्त तत्वावधान में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव माननीय कोमल जंघेल एवं जनपद सदस्या श्रीमती पुष्पा कोसन कोसरे छुईखदान के साथ साथ हाईस्कूल जनभागीदारी अध्यक्ष श्री कोसन कोसरे, श्री संतोष जंघेल सरपंच ,श्री आनन्द वाहने प्राचार्य हाईस्कूल, श्रीमती ज्योति जडेजा, पूजा सिंह ,श्रीमती सुनीता सिन्हा, श्री सुनील यादव व्याख्याता ,शशि माला श्रीवास्तव, प
प्रधानपाठक, साधना देवांगन, चैताली भद्र, नारायण वर्मा, शिक्षक, जनकराम धुर्वे प्रधानपाठक ,राजेंद्र साहू, श्रद्धा वैष्णव, भूषण मानिकपुरी अध्य्क्ष, रोहित जंघेल ग्राम प्रमुख, श्रीमती रूखमणी रात्रे भूतपूर्व सरपंच पालक गण, अंगना म शिक्षा के सक्रिय माताओं एवम समस्त ग्रामवासी की गरिमा मय उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कोमल जंघेल पूर्व विधायक एवं श्रीमती पुष्पा कोसन कोसरे जनपद सदस्या छुईखदान द्वारा कक्षा 1ली ,6 वी एवं 9 वी के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक ,गणवेश एवं सायकल का वितरण किया गया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। हाईस्कूल घिरघोली में अध्ययनरत कक्षा 10 वी में प्रथम आने वाले योगेश जांगड़े एवं जानकी जंघेल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जी आर टंडन संकुल शैक्षिक समन्वयक घिरघोली द्वारा किया गया। पूर्व विधायक माननीय कोमल जंघेल ने शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे में बताया और उपस्थित सभी छात्रों को तन मन से पूर्ण समर्पित भावना से पढ़ाई करने और माँ बाप के साथ साथ गांव, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करने को कहा।
शाला प्रवेश उत्सव की जानकारी श्री जी आर टंडन संकुल शैक्षिक समन्वयक घिरघोली द्वारा दिया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.