Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 21, 2023

डोंगरगढ़ तख्त बदल दो ताज बदल दो बईमानो का राज बदलदो इन्हीं नारों के गहमागहमी के बीच डोंगरगाँव विधानसभा भाजपा व युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री व विधायक का पुतला दहन किया

 राजनांदगांव


डोंगरगढ़ तख्त बदल दो ताज बदल दो बईमानो  का राज बदलदो इन्हीं नारों के गहमागहमी के बीच डोंगरगाँव विधानसभा भाजपा व युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री व विधायक का पुतला दहन किया 




 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय आवाहन पर  हर विधानसभा में  स्थानीय विधायकों की निष्क्रियता, कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी  व विधानसभा स्तर पर बढ़ते भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर  भाजपा के द्वारा कई सवाल पूछे   जा रहे हैं इसी मुद्दे को लेकर डोंगरगाँव विधानसभा के लाल बहादुर नगर मंडल भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में  विधायक दलेश्वर  साहू से स्थानीय भाजपा के नेताओं ने कुल 21 सवालों का आरोप पत्र जारी करते हुए डोंगरगांव  की जनता के सामने  रखा।  वहीं दूसरी ओर भाजपा युवा  मोर्चा के द्वारा विधायक दलेश्वर साहू पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते  हुए मुख्यमंत्री के साथ उनका भी पुतला भारी गहमागहमी के बीच दहन किया। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चिचोला पुलिस व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच में पुतले को लेकर छीना झपटी होने लगी।  उसी दौरान थाना प्रभारी को किसी कार्यकर्ता ने धक्का दे दिया  उसके बाद दोनों पक्षों में  जमकर कहासुनी होने लगी।  विवाद बढ़ता देख वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस प्रशासन व अपने कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। इस छीना झपटी में किसी की हताहत होने की खबरें नहीं है। आज के आयोजन में प्रमुख रूप से बस्तर से आए पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलचंद भंजदेव, अवधेश चंदेल, प्रीतपाल बेलचंदन, खेदूराम साहू, भरत वर्मा, दिनेश गाँधी, मूलचंद लोधी, कोमल सिंह राजपूत,लक्ष्मीनारायण गुप्ता, बोधीराम साहू, रामकुमार गुप्ता, संतोष यादव, रामाधीन देवांगन, गिरवर साहू, देवेन्द्र साहू,डीकेश साहू,महेन्द्र वैष्णव,तामेश्वर साहू,अशोक वर्मा, भोजराज वर्मा, अमित देशमुख,विनम साहू,देवेन्द्र यादव,धर्मेंद्र वर्मा, बिशेसर वर्मा,कोमल साहू,जीतेन्द्र सिन्हा, सोनू वर्मा, कवल निर्मलकर,दिनेश वर्मा, घनश्याम वर्मा,हेमलाल वर्मा, जागृति यदु, इंदुमति साहू, प्रवेश ठाकुर, रोशन साहू,हनस पटेल, मनोज कांडे, महिला मोर्चा से किरण साहू, अंजू त्रिपाठी,नेहा जैन, वर्षा गेड़ाम, पुष्पलता वैष्णव सुरेश वर्मा, वेदराम ताम्रकार, राजेंद्र तिवारी,जागेश्वर यादव, किशोर यादव, तिमेश साहू, अवध साहू, रामाधार ओझा, चेतन साहू, राजकुमार ताम्रकार, घनश्याम यादव, रामकुमार राजपूत, संदीप सिन्हा, मुकेश साहू, प्रमोद वर्मा, यसवंत साहू के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।


पंचायतों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही मिल रहा काम :-  भाजपा नें आरोप लगाते हुए बताया की इस विधानसभा में पंचायतों में जैसे काम आता है उस के दूसरे दिन विधायक के करीबी ठेकेदार पंचायत पहुंचकर कर खुद काम करने का दबाव बनाते हैं। इस पर विधायक जी कुछ  नहीं बोलेंगे।


इस विधानसभा में भी बढ़ते नशा का मुद्दा उठा  -

भाजपा के उपस्थित नेताओं ने कांग्रेस के एक नेता पर आरोप लगाते हुए बताया कि इनके ही शह पर पुरे  जिले में  नशा का अवैध  कारोबार फल-फूल रहा है। पुलिस प्रशासन जान के भी चुप्पी साधे हुए हैं। इसका परिणाम है कि  गांव के छोटे-छोटे बच्चे  नशे की आदी हो गए हैं  इस पर विधायक जी कुछ नहीं बोलते क्यों।


इस विधानसभा में  बिजली की भारी समस्या लगातार होते हैं आंदोलन  पर समस्या जस की तस -

 स्थानीय नेताओं ने बताया कि डोंगरगांव के पूरे क्षेत्र में  बिजली की समस्या है। आए दिन बिजली गुल हो जाती है  लाल बहादुर नगर मंडल में यह समस्या और भी अधिक है   उसके बाद भी  विधायक जी कुछ नहीं करते। तो हम उनके निष्क्रियता पर सवाल क्यों ना खड़े करें।


 शासन की योजनाओं का लाभ उनके परिवार के लोग ही भोग रहे  जनता उन्हें किस लिए चुनी -

भाजपा युवा मोर्चा ने  विधायक पर आरोप लगाया की  कई ऐसी शासन की योजनाएं हैं जो क्षेत्र की जनता को  मिलनी चाहिए  पर इन योजनाओं का लाभ विधायक जी अपने करीबी सलाहकार को ही दे रहे हैं। तो हम सवाल क्यों न करे। ऐसे ही 17 और मुद्दों को प्रकाश में लाकर भाजपा नें विधायक को घेरने का प्रयास किया।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad