दीवानभेड़ी स्कूल में मनाया गया प्रवेश उतत्सव
डोंगरगांव - डोंगरगांव जनपद क्षेत्र के ग्राम दीवानभेड़ी मिडिल स्कूल व प्राथमिक शाला में आज प्रवेश उत्सव मनाया गया प्रवेश उत्सव में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिये गए फ्री पुस्तक व शाला गणवेश का वितरण चंद्रिका रोहित सोनकर जनपद सभापति द्वारा किया गया ।
नव प्रवेश लिए बच्चो को गुलाल लगाकर एवं खीर पूड़ी व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया प्रवेश उत्सव के अवसर पर जनपद सभापति चंद्रिका रोहित सोनकर ने छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाओं की तारीफ करते हुए मिडिल स्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष की राशि 16.20 लाख की लागत की स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित की साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिदिन स्कूल आने व गैर हाजिर नही होने व मन लगाकर पढ़ने को कहा प्रवेश उत्सव के अवसर पर नीलम गोस्वामी, लखन लाल साहू, हुकुम लाल साहू, रामविलास साहू ,गैंदलाल सिन्हा ,देव साहू ,श्रीमती प्रवीणा पटेल,मीन बाई, नरबदिया साहू ,केसर निषाद ,दुर्गाबाई, रेनू सिन्हा ,उषा बाई ,पार्वती निषाद, दिलोका यादव, भारतीय साहू, अनारकली सुलेखा, देव कुमार, दिनेश्वरी पटेल, सुदामा साहू, संकुल समन्वयक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर्य पात्रे, प्राचार्य विजय भाटा शोभा श्रीवास्तव, बंसी लाल यादव, श्रीमती चित रेखा वैष्णव, श्रीमती शशि कला कठोलिया ,विष्णु शर्मा, कैलाश रामटेके, गीतांजलि साहू ,प्रमिला राजपूत, जागेश्वर साहू, राजेश्वरी नंदेश्वर सहित स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.