Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 6, 2023

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ते में की 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी छ. ग. के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 33 प्रतिशत से बढ़कर हो गया 38 प्रतिशत राज्य के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को 1 मई 2023 से मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का आएगा अतिरिक्त वित्तीय भार


राज्य सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ते में की 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी


छ. ग. के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी


राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 33 प्रतिशत से बढ़कर हो गया 38 प्रतिशत


राज्य के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को 1 मई 2023 से मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ


राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का आएगा अतिरिक्त वित्तीय भार


खैरागढ़, 06 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में भूपेश बघेल कैबिनेट की गुरुवार को हुई अहम बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते डी.ए. में 5 की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।


*छ. ग. के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी*

 कैबिनेट के निर्णय की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के डीए पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएम हाउस में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम के मुताबिक इस फैसले से राज्य सरकार को हर साल एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त ‌वित्तीय भार आएगा।


*राज्य के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ*

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। दिन की शुरुआत के साथ कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को कैबिनेट में हरी झंडी मिल गई इसके बाद रात होते.होते मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा कर दी।  ये 1 मई महीने से लागू हो जाएगा इसी के साथ राज्य के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

 

*मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ मजदूर दिवस 1 मई 2023 से मिलेगा*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी राज्य के कर्मचारियों की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर की है उन्होंने लिखा है कि कर्मचारियों के हित में आज हमने एक बड़ा फैसला लिया है शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा करता हूं। यह दर 1 मई से ही लागू होगी। अपको बता दें कि इससे पहले भी एक बार और महंगाई भत्ता बढ़ाया जा चुका है अब फिर 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है 

 

*राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 33 प्रतिशत से बढ़कर हो गया 38 प्रतिशत*

राज्य के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता में वृद्धि की मांग कर रहे थे कर्मचारियों का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए दिया जाए कर्मचारियों की मांग पर, अब 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था अब यह बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है।



*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad