कार ने मारी सायकल सवार स्कूली बच्चे को टक्कर , टूटा पैर!
कांकेर छत्तीसगढ़। घटना ग्राम चांवड़ी वि. ख. चारामा की है, बताया जा रहा हैं कि पखांजूर तरफ से आ रही ऑडी कार क्रमांक CG 04 MP 7379 के कार चालक संजीव कुमार वर्मा, पिता जंडू राम वर्मा, महादेव घाट रायपुर निवासी अपने निजी काम से अपनी बीवी, 2 साल की बच्ची, सास ससुर के साथ पखांजूर गया हुआ था। तभी चांवड़ी मोड़ के पास बिना कोई संकेत होने के कारण अपने सायकल से स्कूल जा रहे बच्चे निर्मल कुमार प्रजापति, पिता अनिल प्रजापति उम्र 13 साल ग्राम चांवड़ी को अचानक सामने देखकर उसको बचाने के चक्कर में कार चालक सीधा गड्ढे में घुसा दिया।
कार को सामने देख निर्मल प्रजापति कुछ नहीं समझ पाया और कार के सामने आ गया। जिससे उसका पैर टूट गया। निर्मल प्रजापति कक्षा 8वी में गांव के ही स्कूल मा. शा. में पढ़ाई करने जाता है। और उसका पैर पूर्व में ही 10 - 11 महीने पहले छत से गिर जाने के कारण टूट गया था। जिसकी इलाज रायपुर एम्स में चल रहा था। जैसे तैसे उसे आराम मिला था। और वह स्कूल जाना आरंभ किया था। आज फिर से दुर्घटना होने के कारण उनका राड़ लगा हुवा पैर फिर से टूट गया। जिसे घटना स्थल से कार चालक संजीव कुमार वर्मा अपने परिवार को वही छोड़ कर किसी अन्य गाड़ी की मदद से इलाज के लिए चारामा सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। जिसे डाक्टरों ने रायपुर रिफर कराया।
बता दें की चांवड़ी मोड़ का यह पहला केस नहीं है, कुछ दिन पहले एक ट्रक पास के ही घर में घुस गया था। ऐसा घटना होती ही रहती हैं। ग्राम वासियों के द्वारा वहा स्पीड ब्रेकर बनवाने की भी मांग है ताकि वहां दुर्घटना न हो लेकिन अब तक वहा किसी भी प्रकार की ब्रेकर नहीं बनी है।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.