शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलदहा विकास खण्ड कोटा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलदहा ,संकुल- कलमीटर, विकास खण्ड -कोटा ,में शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामपंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्तायों ने बच्चों पर बरसाये उपहार ।प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवांणी के पहल एवं मार्गदर्शन पर शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में ग्रमीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और खूब बांटे उपहार ।इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मती ममता मिश्रा प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी करैहापारा रतनपुर एवंअध्यक्षता सरपंच पुरुषोत्तम बिरको विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्षा श्रीमती भुवनेश्वरी श्यामले रहे। अध्यक्षा श्रीमती भुवनेश्वरी श्यामले एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय श्यामले के द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को टाई-बेल्ट प्रदान कर प्रोत्साहित किया ।, पूर्व सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि श्री रामकुमार पालके द्वारा सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को कापी एवं पेन प्रदान कर शैक्षिक वातावरण को खुशहाल बना दिया ग्राम के निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री मती फूलबाई विनोद श्यामले द्वारा नवप्रवेशी प्रत्येक छात्र- छात्राओं को छाता प्रदान कर बरसात में भी लगातार शाला आने के लिए प्रेरित कर शाला के बच्चों को प्रसन्नचित्त कर स्वयं भावविभोर हो गयी ग्राम पंचायत सिलदहा के सरपंच पुरुषोत्तम बिरको जी एवं शिक्षक स्टॉप द्वारा नवप्रवेशी सभी छात्र-छात्राओं को जूता -मोंजा प्रदान कर छात्रों में शाला आने के प्रति रुझान उत्पन्न कर विद्यालय को आकर्षण का केन्द्र बना दिया जो काफी प्रशंसनीय रहा ।शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य एवं ग्राम के पंच श्रीमती सरजू बाई एवं प्रबंधन समिति के सदस्या श्रीमती प्रीति श्यामले एवं श्रीमती दुर्गा यादव के द्वारा सभी नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को आई-कार्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया मध्यान्ह भोजन स्व-सहायता समूह केअध्यक्ष एवं सचिव श्रीमती अनिता बिरको एवं सुनीता बिरको के द्वारा नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को पानी बाटल प्रदान कर छात्र-छात्राओं को स्कूलों के प्रति आकषिर्त किया,जो काबिले तारीफ़ रहा। विद्यालय विकास में ग्रामीणों की भागीदारी अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा।अवसर पर संकुल प्राचार्य करैहापारा श्रीमती ममता मिश्रा,संस्था के प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवांणी,सरपंच पुरुषोत्तम बिरको,शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्षा श्रीमती भुवनेश्वरी श्यामले ,मध्यान्ह भोजन स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सचिव श्रीमती अनिता सुनीता बिरको , शिक्षक राजेंद्र गंधर्व,हरीश जायसवाल, एस.के.राज ,आर.पी.गहवई, नीतू श्यामले, सफाई कर्मचारी श्रीमती करुणा श्यामले एवं ग्रामीण जन,तथा जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.