काले झंडे दिखाकर कांग्रेस विरोध, सैकड़ों हुए गिरफ्तार
सी एन आई न्यूज/सिवनी। जिला भीड़ को चीर कर आदिवासी बुजुर्ग महिला को शिवराज सिंह चौहान ने इस कारण गले लगाया उस महिला के झोपड़ी को हरी चादर से ढक दिया गया था। उसके दरवाजे के सामने स्वागत मंच तैयार किया गया था। एवं पेसा एक्ट आदिवासी कल्याण का बैनर उसके घर के सामने रख दिया गया था। जिसके कारण उसका पूरा घर बंद हो गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना को पता चलने पर उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लिया और जिला कलेक्टर द्वारा मौके पर पोहच कर हरा चादर और मंच कोउस बुजुर्ग महिला के घर के सामने से हटाया गया। जिले में विकास पर्व यात्रा में सिवनी आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शिवराज सिंह चौहान के सिवनी आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में जिला प्रभारी चौधरी गंभीर सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल तक काले झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुये विरोध प्रदर्शन करने निकले। इस दौरान पुलिस द्वारा अंबेडकर प्रतिमा के पास बलपूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया, उन पर पानी की बौछारों का जमकर प्रहार किया गया तथा तीन चार वसों म ऺ भर कर उन्हें अस्थायी जेल कडीपार में भेजा गया। इस दौरान लगभग 400 कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। पुलिस प्रशासन के पास आंदोलनकारियों को ले जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं थी जहां मात्र 131 कांग्रेस प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी दर्शायी गयी। आंदोलन में सिवनी के सभी ब्लाकों से जिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों सहित समस्त मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.