Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 8, 2023

बूथ चलो अभियान: राजिम विधानसभा के गरियाबंद शहर के दौरे पर रहे प्रभारी, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी गरियाबंद शहर के बूथ कमिटी का किया समीक्षा, चुनावी तैयारियों के बीच बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

 बूथ चलो अभियान: राजिम विधानसभा के गरियाबंद शहर के दौरे पर रहे प्रभारी, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी



गरियाबंद शहर के बूथ कमिटी  का किया समीक्षा, चुनावी तैयारियों के बीच बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह


 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 7 जुलाई को मोहला-मानपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन इंद्रशाह मंडावी प्रभारी, बूथ चलो अभियान राजिम विधानसभा के तहत गरियाबंद शहर के दौरे पर रहे।


जहां उन्होंने गरियाबंद शहर के बूथ क्रमांक 267 तथा बूथ क्रमांक 271 का समीक्षा किया साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी माहौल में सरकार के योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। संसदीय सचिव के साथ सुरजीत सिंह ठाकुर, कुमार कोरेटी, रशीद खान, जवाहर बोगा, करण बोगा, योगेश पटेल, प्रेमदास मंडावी बूथ चलो अभियान के शामिल हुए।


 विधायक ने कहा की भूपेश बघेल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ की सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। हर वर्ग के लोगों के लिए हमारी सरकार ने काम किया है, किसान का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ जैसे कार्य कांग्रेस सरकार ने किया है। न्याय योजना के तहत हमारी सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। शिक्षकों का संविलियन, नियमित शिक्षकों की भर्ती, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सफल आयोजन, मितानिन, कोटवार, पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित भूमिहीन कृषक मजदूर को सालाना निर्धारित आय देने का कार्य कर रही है। न्याय योजनाओं के तहत किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत सभी वर्ग को अतिरिक्त आय देने का कार्य किया है, बिहान के माध्यम से महिला बहनें आजीविका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। रीपा, राजीव युवा मितान क्लब जैसे योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुआ है। चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने जितने भी घोषणा किया था, मुख्यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने चुनावी घोषणाओं को अमल में लाने का काम किया है। ये सभी कार्यों को हमें अंतिम बूथ तक लेकर जाना है, जिसका बूथ जितना ज्यादा मजबूत होगा कांग्रेस पार्टी उतनी ही अधिक मजबूत होगी। हमें अब मजबूत बूथ कार्यकारिणी के लिए कमर कसकर काम करना है और 2023 में 75 पार के साथ सरकार बनाना है। इस अवसर पर प्रभारी कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, शहर महिला अध्यक्ष सविता गिरी, ओम राठौर मंडी अध्यक्ष, गैंदलाल सिन्हा सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष कन्हैया सिन्हा, प्रह्लाद यादवबिमला साहू पार्षद, राजेश साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता, मुकेश रामटेके एल्डरमैन, सेवा गुप्ता, अवध राम यादव, रमेश मेश्राम, नंदेश्वरी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, ठहराया महंगाई के लिए जिम्मेदार

विधायक ने केंद्र की सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम स्तिथि पर है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की बेतहाशा कीमत बढ़ रही है, शिक्षण सामग्री में जीएसटी लग रहा है। रमन सिंह के 15 साल के कुशासन के बाद हमें छत्तीसगढ़ में सेवा का मौका मिला है जिसे लगातार बरकरार रखना हैं।


विधायक ने भूतेश्वर महादेव का लिया दर्शन लाभ, क्षेत्रवासियों की समृद्धि के लिए किया कामना

प्रभारी बूथ चलो अभियान इंद्रशाह मंडावी ने गरियाबंद स्तिथ भूतेश्वर महादेव बाबा का आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों के समृद्धि के लिए कामना किया। इस दौरान विधायक ने जतमई-घटारानी पहुंच कर भी पूजा-अर्चना किया एवम मनोरम दृश्य का आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad