Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 8, 2023

लेटलतीफी: जलजीवन मिशन बना जी का जंजाल, बेन्द्रीडीह में बारिश में शुरू कराया काम मिट्टी सड़क पर फैली, कीचड़ के चलते फिसल रहे स्कूली बच्चे, हो रहे हैं घायल

 लेटलतीफी: जलजीवन मिशन बना जी का जंजाल, बेन्द्रीडीह में बारिश में शुरू कराया काम


मिट्टी सड़क पर फैली, कीचड़ के चलते फिसल रहे स्कूली बच्चे, हो रहे हैं घायल


खैरागढ़. ब्लाक के बेन्द्रीडीह पंचायत मे जलजीवन मिशन के कार्य देरी से शुरू होने के चलते बारिश मे पाइपलाइन डालने का कार्य ठेकेदार द्वारा लापरवाही के साथ किया जा रहा है। गांव के मुख्य सड़क के किनारे पाइपलाइन के लिए खोदे गए गडढो की मिटटी सीसी और डामर सड़क पर फैल गई है। पहली बारिश के बाद कीचड़ बनने से स्कूल आनेजाने वालो के साथ साथ ग्रामीणो का आवाजाही मे मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे खुदाई करने के बाद ठेकेदार द्वारा इसकी तुंरत भरपाई नही करवाई गई है। कई जगहाें पर पाइपलाइन की खुदाई के बाद उसे अधूरा छोड़ दिया गया है।


बेंद्रीडीह के नरेंद्र साहू सहित ग्रामीणाें ने बताया कि सड़क किनारे नालियों को भी पाइप लाइन खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसके चलते गांव की मुख्य सहित कई नालियाँ जाम हो गई है। गंदा पानी सड़क पर आ रहा है तो कई जगहो पर बोर सहित हैंडपंप मे गंदापानी निकलने से ग्रामीण गंदा पानी पीने मजबूर हो रहे है। जगह-जगह गडढा करके छोड़ने से छोटे बच्चे नाली मे गिर चुके है। गांव मे घूमने वाले मवेशियों को भी इसमें चोट लग चुकी है। इसलिए विरोध शुरू हो गया है।


ग्रामीणों को हादसे का डर सता रहा


पंचायत ने जताई आपत्ति, काम बंद करने कहा


सड़क किनारे खुदाई के बाद गडढा छोड़ने, मिटटी के सड़को पर फैलने से हो रही दुर्घटनाओ के बाद बेंद्रीडीह सरपंच काशीराम धनगर ने जलजीवन मिशन का कार्य बंद कराने कहा है। सरपंच धनगर ने बताया कि पाइपलाइन के लिए खोदे गए गडढो की मिटटी की ठीक से भराई नही करने के कारण सड़को पर ज्यादा कीचड़ फैल गया है। इसमें ग्रामीण सहित स्कूली बच्चे रोजाना फिसल रहे है। ऐसे में बड़ी दूर्घटना की आशंका है। नालियाें को भी जाम कर दिया गया है। गंदगी बढ़ गई है। समय पर काम करने की बजाय ठेकेदार द्वारा बारिश के दौरान पाइपलाइन का कार्य जानबूझकर लापरवाही पूर्वक कराया जा रहा है। जिसे फिलहाल बंद करने कहा गया है।


जलजीवन मिशन के कार्य बारिश मे शुरू करने से ग्रामीणाें की परेशानियां बढ़ गई है। पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की मिटटी सड़क पर फैलने से कीचड़ बढ़ गया है। इसमे रोजाना बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छात्र- छात्राएँ फिसल रहे है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणो को भुगतना पड़ रहा है।


पाइप लाइन विस्तार के साथ गांव मे जलजीवन मिशन के तहत पानी टंकी का भी निर्माण होना है लेकिन इसके कार्य मे लापरवाही के साथ लेटलतीफी की जा रही है। गांव से होकर पाडादाह तक पढ़ाई करने जाने वाले स्कूली छात्र कीचड़ के चलते सउ़को पर फिसल कर गिर रहे हैं। जलजीवन मिशन योजना और कार्य की जानकारी ग्राम पंचायत को भी नही दी गई है। बेहिसाब खुदाई और गडढा छोड़ दिए जाने के कारण ग्रामीणों को बड़ी दुर्घटना का डर सता रहा है।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad