Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 27, 2023

प्रशासन द्वारा समय देने के बाद भी मकान खाली करने रेलवे ने थमाया नोटिस गरीबों के आशियाने को बरसात में तोड़ा तो संगठन करेगी विरोध कृष्णानगर और गोबर घोरा में मकान खाली करने प्रशासन ने भेजा नोटिस गोबर घोरा के प्रभावितों को नहीं मिल पाया है उनके मकानों का मुआवजा राशि

 प्रशासन द्वारा समय देने के बाद भी मकान खाली करने रेलवे ने थमाया नोटिस



गरीबों के आशियाने को बरसात में तोड़ा तो संगठन करेगी विरोध


कृष्णानगर और गोबर घोरा में मकान खाली करने प्रशासन ने भेजा नोटिस


गोबर घोरा के प्रभावितों को नहीं मिल पाया है उनके मकानों का मुआवजा राशि


दीपका//कोरबा:-

गेवरा पेंड्रा रोड रेल लाइन से प्रभावित गोबर घोरा व कृष्णा नगर के लोगों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने की चेतावनी दी गई है वहीं गोबर घोरा के प्रभावितों को बिना मुआवजा दिये और कृष्णा नगर के प्रभावितों को प्रशासन द्वारा समय देने के बाद भी मकान खाली करने की नोटिस देने से प्रभावितों में आक्रोश व्याप्त है प्रभावित लोगों ने ऊर्जाधानी संगठन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।


गेवरा पेंड्रा रोड रेल लाइन से गोबर घोरा कृष्णा नगर को रेलवे के द्वारा प्रशासनिक स्तर पर प्रभावितों को नोटिस जारी कर खाली करने को कहा गया है गोबर घोरा के प्रभावित परिवार के घर मकान कुंआ आदि परिसंपत्तियों का मुआवजा राशि नहीं मिल पाया है कृष्णा नगर का प्रभावित परिवारों ने अपनी व्यवस्था के लिए प्रशासन से समय मांगा था और राजस्व अधिकारी पहुंचकर पंचनामा तैयार कर समय अनुदान दिया गया था लेकिन रेलवे विभाग के द्वारा प्रशासनिक स्तर में घर मकान को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है जिसका प्रभावित परिवारों के द्वारा लगातार प्रशासनिक स्तर से गुहार लगाई जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है और खाली करने के लिए जबरन का दबाव बनाया जा रहा है जिसका विरोध कार्यवाही प्रभावित परिवारों के द्वारा निर्णय लिया गया है जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा ।


ऊर्जाधानी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने अपने प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि गोबर घोरा के प्रभावित परिवारों की कुंआ बाड़ी मकान आदि परिसंपत्तियों का मुआवजा राशि नहीं मिल पाया है तथा कृष्णा नगर के प्रभावित परिवारों को प्रशासनिक स्तर में अपनी व्यवस्था के लिए समय की मांग किया गया था जिसका राजस्व अधिकारी आकर पंचनामा तैयार कर समय दिया गया था लेकिन उसके बाद भी रेलवे विभाग के अड़ियल रवैया के कारण प्रभावितों को खाली कराने में आमादा है जिसका संगठन के द्वारा जबरदस्त विरोध कार्यवाही किया जाएगा और विभिन्न अभियान चलाकर आंदोलन करेंगे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad