-मोटर पंप की टेस्टिंग व तत्काल डिस्पेज के लिए महापौर व जलकार्य प्रभारी पुणे पहुँचे:
दुर्ग भिलाई /26 जुलाई! नगर पालिक निगम विगत वर्षों से दुर्ग शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ाते जा रही थी जिसके निराकरण के लिए मोटर पंप की क्षमता को बढ़ाने के लिए नए मोटर पंप क्रय करने हेतु लागत 1 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त होते ही क्रय की कार्यवाही की गई जिसके अनुसार पानी की समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए स्वयं विधायक अरुण वोरा के निर्देश पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,एमआईसी दीपक साहू,भोला महोबिया,हामिद खोखर व उपअभियंता मोहित मरकाम के साथ किर्लोस्कर वाड़ी में किर्लोस्कर कम्पनी विज़िट कर मोटर पंप की टेस्टिंग व तत्काल डिस्पेच करवाने पुणे पहुचे है,कंपनी के मैनेजरों उदय सिंह जादव,जकारिया मुजावर द्वारा मोटर पंपो की जानकारी बताते हुए टेस्टिंग कराया गया।महापौर ने कंपनी को एक सप्ताह के भीतर नगर निगम दुर्ग पहुचने के निर्देश दिए है ताकि मोटर पंप पहुचते ही फिटिंग व टेस्टिंग कर चालू कर पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।शिवनाथ नदी स्थित 42 एमएलडी इंटरवेल में 50 एमएल डी के 6 मोटर के द्वारा शहर की टंकियों को भरा जाता है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के द्वारा शहर में लगातार जलप्रदाय की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 42 एमएलडी के लिए 4 पंपो का क्रय किया जा रहा है।जिसमे सप्लाई की क्षमता और भी बेहतर बढ़ेगी एवं टंकियों को 12 घंटे के भीतर भरने में मदद करेगी। जिससे शहरवासियों को पानी की परेशानी नही होगी। जानकारी के मुताबिक खरीदे जाने वाले मोटर पंपो की सप्लाई की क्षमता 520 एम3/घंटे, हेड 40.22 मीटर और अन्य अतिरिक्त आधुनिक क्षमताओं से परिपूर्ण है।पूर्व में 42 एमएलडी इंटेक वेल के 6 पंप 50 एचपी के है।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.