Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 27, 2023

निगम दुर्ग क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों की हुई धरपकड़: -निगम ने चलाया आवारा पशुओ को पकड़ने रोका छेका अभियान,इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सड़कों से पकड़े गए आवारा पशु:

 -निगम दुर्ग क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों की हुई धरपकड़:



-निगम ने चलाया आवारा पशुओ को पकड़ने रोका छेका अभियान,इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सड़कों से पकड़े गए आवारा पशु:


दुर्ग भिलाई / 26 जुलाई। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आज इंदिरा मार्केट, राजेन्द्र पार्क, पुलगांव चौक सहित मुख्य सड़कों से 35 आवारा पशुओं को पकड़ा गया।नगर निगम क्षेत्र में आवारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए नगर निगम क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं।काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है।नगर निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए इंदिरा मार्केट, पुलगांव चौक,अंजोरा रोड, राजेन्द्र पार्क,मालवीय नगर साइंस कॉलेज,नया बस स्टैंड,रायपुर नाका ओवरब्रिज, गंजपारा महेश कालोनी तथा जीई रोड के किनारे आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। क्षेत्र सड़कों से पशुओं को पकड़कर गौठान भेजा गया।आवारा पशुओं के कारण  आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं।विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने योजना बनाकर कार्य कर रहे है।जनसंपर्क विभाग राजू बक्शी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad