बारिश न होने से किसान परेशान पम्प सेट के साहरे करना पड़ रहा पटवन नहरो मे पानी छोड़ने की उठाई मांग
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना....बेलगहना तहसील क्षेत्र इन दिनों मानसून की ढंग की बारिश को तरस रहा है कहीं कहीं हल्की बारिश ने नालों अथवा बांध इत्यादि को कुछ हद तक भर दिया है जिसके चलते मेहनत का आदि किसान नाले और बांध का पानी लेकर अपने कृषि कार्य को शुरू करने की चेस्टा कर रहा है और इस जोखिम भरे कार्य मे करंट का भी सहारा लेना पड़ता है जिसमे जरा सी चूक कृषक की जान चली जाती है अधिकतर कृषक कर्ज लेकर खेती करते हैं और खेती के बाद कर्ज ही पटा पाते हैं बस इसी कर्ज की धुन में किसान को केवल खेत और फसल की ही सोंच होती है जिसके चलते जरा सा ध्यान चूकते ही दुर्घटना का शिकार हो जाता है बेलगहना की यह घटना अत्यन्त दुखद है बेलगहना तहसील क्षेत्र में मौसम की मार झेल रहे कृषकों की सुध सरकार को भी लेनी चाहिए। कृषक वर्तमान राजनीति का केंद्र है। जिले में मानसून सक्रिय नहीं हो रहा है।जिस कारण किसानों की परेशानी काफी बढ़ गई है। खासकर धान की रोपनी के पहले बिचड़ा तैयार करने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं।पर्याप्त बारिश के अभाव में बुवाई पिछड़ रही है. किसान इस असमंजस में हैं कि बुवाई करें या नहीं.खेत में अच्छी नमी न होने पर बीज का नुकसान हो सकता है और दोबारा बुवाई की नौबत आ सकती है.मॉनसून सीजन को शुरू हुए करीब एक महीना हो गया है,लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हुई है.किसानों का कहना हैं कि बारिश में हो रही देरी के कारण बुवाई नहीं हो पा रही हैं नहर मे भी पानी नहीं आ रहा है।डीजल खरीद कर पंपसेट के सहारे खेतो में लगाया गया धान का बिछड़ा सूखने लगा है। अब मानसून सक्रिय नहीं हुआ तो धान की खेती कैसे होगी। जिले मे मौसम की बेरुखी से अब तक धान की रोपनी शुरू भी नहीं हुई है। पिछले सात दिन से छा रहे बादल,पर बारिश नहीं बेलगहना तहसील क्षेत्रक्षेत्र में बीते 7 दिनों से रोज काले बादल छा जाते हैं। इसे देख किसानों में कुछ देर के लिए बारिश की आस बंध जाती है।लेकिन कुछ ही घंटे बाद बारिश नहीं होने से किसान मायूस हो जाते हैं। बेलगहना तहसील क्षेत्र के किसान अमरीश विग, प्रेम सिंह यादव.मनमोहन यादव,दिनेश केवर्त,ओमप्रकाश ध्रुव ,सुरेश कुमार मिश्रा, घासीराम यादव सहित अन्य ने कहा कि नहरों में अविलंब पानी छोड़ा जाए। साथ ही क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करें।
वही कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा बारिश नहीं होने से किसान परेशान है जहां नहर हैं वहां भी कम भराव के चलते पानी देने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी से बात कर जल्द ही नहर से पानी छुड़वाने की बात कही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.