शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा हिंदी माध्यम एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत साईकिल का वितरण किया गया
रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट
रतनपुर...कोटा शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा हिंदी माध्यम एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत साईकिल का वितरण किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य दीक्षित (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा) कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक (अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा) विशिष्ट अतिथि डॉ राम अग्रवाल (अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति डी के पी कोटा) के द्वारा छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य विनोद गुप्ता एवं प्रदीप गुप्ता, वार्ड नंबर 3 की पार्षद श्रीमती गोस्वामी, श्रीमती पुष्पा तिवारी, दिलहरण कौशिक की गरिमामय उपस्थिति मंच पर रही। साइकिल वितरण आयोजन में प्राचार्य राकेश दिग्रसकर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सरस्वती साइकिल वितरण योजना के संबंध में जानकारी दी । साईकिल वितरण पश्चात मुख्य अतिथि आदित्य दीक्षित ने छत्तीसगढ़ सरकार की विद्यार्थियों हेतु हितकारी योजना की जानकारी बच्चों को देते हुए सरस्वती साइकिल योजना के लाभों से छात्राओं को अवगत कराया तथा आशा व्यक्ति की कि वे पढ़ाई में भी अव्वल रहेंगी दीक्षित ने कक्षा दसवीं एवं 12वीं में शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से 1100 - 1100 रुपए सम्मान राशि देने की घोषणा की ।अतिथियों का आभार संतोष कुमार चिंचोलकर प्राचार्य हिंदी माध्यम ने किया । छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।गरिमामय मंच के करकमलों से शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा के कक्षा 12वीं के उत्तीर्ण छात्रों को *राष्ट्रीय सेवा योजना का ए प्रमाणपत्र का वितरण किया गया* । एनएसएस ए प्रमाण पत्र का वितरण शाला में आयोजित सरस्वती साईकिल वितरण *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य दीक्षित (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक (अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा) एवं डॉ राम अग्रवाल की विशिष्ट आतिथ्य (अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति)एवं श्रीमती पुष्पा तिवारी, विनोद गुप्ता, थियोडोर पीटर,दिलहरण श्रीवास,प्रदीप गुप्ता तथा वार्ड नंबर 3 की पार्षद श्रीमती गोस्वामी सहित शाला के *प्राचार्य संतोष कुमार चिंचोलकर एवं कार्यक्रम अधिकारी शिवशंकर नामदेव* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पास आउट छात्र स्वयंसेवकों ने कक्षा 11 वीं के छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताते हुए उन्हें एनएसएस में शामिल होने हेतु प्रेरित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.