खेलगाँव नवागॉंव के कबड्डी खिलाड़ी विमल निर्मलकर नवीन क्रीड़ा परिसर बिलासपुर के लिए चयनित
रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट
रतनपुर....कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर से 10 किलोमीटर दूर ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब खेलगाँव नवागॉंव के कबड्डी खिलाड़ी विमल निर्मलकर का चयन नवीन क्रीड़ा परिसर बिलासपुर के लिए चयन हुवा है इस संबंध में जानकारी देते हुए ओमकार स्पोर्ट्स क्लब के एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के योजना के तहत बिलासपुर में संचालित नवीन पिछड़ा वर्ग क्रीड़ा परिसर साइंस कॉलेज के सामने सीपत रोड बिलासपुर में आवासीय क्रीड़ा परिसर के लिए ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब के कबड्डी खिलाड़ी विमल निर्मलकर का चयन किया गया विमल सुबह शाम पानी टंकी खेलमैदान में अभ्यास करते हैं इनका चयन कबड्डी खेल में किया गया है 12 जुलाई को स्व.बी आर यादव खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में आयोजित बैटरी टेस्ट हुवा जिसमे 400 मीटर दौड़ , ब्राड जम्प,सटल रन,सीट एंड रिच इस तरह से 10 प्रकार के बैटरी टेस्ट में पास होने पर विमल का चयन किया गया है इस टेस्ट के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से खिलाड़ी आये थे पिछड़ा वर्ग नवीन क्रीड़ा परिसर में कबड्डी के साथ साथ एथलेटिक्स, स्विमिंग व हाकी का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा सभी चयनित खिलाडीयो को शासन के योजना के अंतर्गत फ्री में पढ़ाई करने के लिए स्कूल व रहने खाने का व्यवस्था दिया जाएगा इनके चयन होने पर खेलगाँव के सीनियर खिलाड़ी गोपाल सिंह श्याम(शिक्षक), गोविंदा जायसवाल(छ. ग. पुलिस), संजय मरावी (सी ए एफ)प्रकाश जायसवाल(जेल प्रहरी), हेमराज (सी ए एफ)अश्वनी राज (सी ए एफ)अजय श्याम(सी ए एफ) , विक्की जायसवाल,विकास जायसवाल,अजित श्याम,गणेश साहू,कमल निर्मलकर,अनिल श्रीवास, सुनील श्रीवास,साहिल जायसवाल,दिनेश बांड,टिल्लू श्याम,दीपक साहू, सूरज,गोपी कैवर्त आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.