शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा–"शिक्षा मानव समाज की रीढ़"
मरवाही - प्रदीप राय की रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है।इस हेतु शासन प्रशासन द्वारा व्यापक रूप से तैयारियां की गई हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर उनके विभिन्न मंत्री, विधायक तक कई स्कूलों में जाकर इस उत्सव को मना रहे हैं।छत्तीसगढ़ शासन शाला प्रवेश उत्सव मनाने के साथ ही छात्र छात्राओं के नव प्रवेश,पढ़ाई लिखाई से लेकर शिक्षक संवर्ग के उत्साह में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। शासन की मंशा भी यही है कि शाला प्रवेश उत्सव के दिन से छात्र छात्राओं की पढ़ाई निर्बाध गति से हो।इसी कारण सभी स्कूलों को व्यापक रूप से निर्देश भी प्रसारित किए गए हैं। आज इसी तारतम्य में मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव पेंड्रा के ऐतिहासिक मल्टीपर्पज स्कूल में आज शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।यहां उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी।उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने व अपने समाज के उज्जवल भविष्य हेतु लगन से अध्ययन करने की सलाह दी।उन्होंने सिक्षको से भी गुणवत्तापूर्ण सिक्षण व्यस्था पर जोर देने को कहा।सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि.. एक सभ्य और शिक्षित समाज में ही सकारात्मक व चहुमुखी विकास संभव है।विधायक डॉ केके ध्रुव ने कहा कि शिक्षा से ही मानव बड़े से बड़े कठिन डगर को पार कर सकता है।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही मानव समाज के सफलता की कुंजी है या ये कहे कि शिक्षण व्यस्था ही मानव समाज की रीढ़ है।उन्होंने कहा कि मानव जब तक शिक्षित नहीं रहा तब तक जंगलों,गुफाओं ,कंदराओं में रहा,जब वह सिक्षित हुआ तो ग्रामों,नगरों में बसा और नए नए अन्वेषण करते गया।
आज के इस शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा पेंड्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश जलान,जिला शिक्षा अधिकारी आर एन चंद्रा,पेंड्रा के बीईओ एसएन चंद्रा, बीआरसीसी प्रवीण श्रीवास सहित मल्टीपरपज स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाएं ,छात्र छात्राएं सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण व पालक गण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.